भोपाल के नए एडिशनल पुलिस कमिश्नर शैलेंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार, बोले- नशे के सौदागरों और मनचलों की खैर नहीं

Edited By meena, Updated: 15 May, 2026 07:49 PM

bhopal s new additional police commissioner shailendra singh assumes charge

राजधानी भोपाल की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत नए एडिशनल पुलिस कमिश्नर (Addl. CP) शैलेंद्र सिंह चौहान ने आज औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया...

भोपाल (इजहार खान) : राजधानी भोपाल की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत नए एडिशनल पुलिस कमिश्नर (Addl. CP) शैलेंद्र सिंह चौहान ने आज औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। चार्ज संभालते ही उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए अपराधियों और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने साफ कहा कि भोपाल में अमन, शांति और सुरक्षा का माहौल बनाए रखना उनकी सबसे पहली प्राथमिकता होगी।

पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए चौहान ने कहा, "भोपाल की पहचान हमेशा से एक शांत और सौहार्दपूर्ण शहर के रूप में रही है। इस साख को हर हाल में बरकरार रखा जाएगा। पुलिस आम जनता के साथ बेहतर तालमेल और संवाद स्थापित कर काम करेगी, ताकि नागरिकों में सुरक्षा का भाव और मजबूत हो सके।

PunjabKesari

साइबर ठगों और ड्रग्स नेटवर्क पर कड़ा प्रहार

नए एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने साइबर अपराध, ड्रग्स तस्करी और संगठित अपराधों को शहर के लिए बड़ी चुनौती माना। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया फ्रॉड और युवाओं में पैर पसारते नशे के जाल को तोड़ने के लिए जल्द ही एक विशेष कार्ययोजना (Action Plan) तैयार की जाएगी। इसके लिए पुलिस को तकनीकी रूप से और अधिक हाईटेक और मजबूत बनाया जाएगा।

मनचलों पर कड़ा शिकंजा, छात्राओं की सुरक्षा सर्वोपरि

स्कूल और कॉलेजों के आसपास होने वाली छेड़छाड़ और असामाजिक गतिविधियों पर एडिशनल कमिश्नर ने बेहद सख्त रुख अख्तियार किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि छात्राओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। शैक्षणिक संस्थानों के बाहर पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई जाएगी और मनचले तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी, ताकि छात्राएं सुरक्षित माहौल में अपनी पढ़ाई कर सकें।

PunjabKesari

अपराध से पहले एक्शन: मजबूत होगा बीट सिस्टम

शैलेंद्र सिंह चौहान ने 'प्रिवेंटिव पुलिसिंग' (अपराध होने से पहले रोकना) पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा:शहर के संवेदनशील और चिन्हित इलाकों में पुलिस गश्त (पेट्रोलिंग) को तेज किया जाएगा। स्थानीय नागरिकों के सहयोग से सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता बनाया जाएगा।
पुलिस बीट सिस्टम को और अधिक सक्रिय व मजबूत किया जाएगा तथा जनता को बीट

प्रणाली से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

भोपाल की शांति और सौहार्द को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। अपराधों पर लगाम लगाने के लिए हम प्रिवेंटिव पुलिसिंग और आधुनिक तकनीक का सहारा लेंगे। जनता की सुरक्षा ही हमारा मुख्य ध्येय है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!