भाजपा के दिग्गज नेता व पूर्व CM के निधन से दुखी हुए मोहन यादव, सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट कर जताया शोक

Edited By meena, Updated: 19 May, 2026 05:45 PM

mohan yadav was saddened by the death of veteran bjp leader and former cm

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है...

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। खंडूरी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उन्होंने 91 वर्ष की आयु में अपनी अंतिम सांस ली। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।


सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट करते हुए लिखा- भाजपा के वरिष्ठ नेता, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। बाबा केदारनाथ से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

PunjabKesari

बता दें कि पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी के निधन की जानकारी उनके परिवार ने दी है। खंडूरी के परिवार में उनकी पत्नी अरूणा, एक बेटा मनीष और बेटी रितु खंडूरी भूषण हैं, जो वर्तमान में राज्य विधानसभा की अध्यक्ष हैं। बेटी रितु खंडूरी भूषण ने अपने पिता के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वयोवृद्ध नेता ने आज सुबह करीब 11 बजे एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!