भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री नहीं रहे, CM मोहन यादव ने निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

Edited By Himansh sharma, Updated: 03 Aug, 2026 04:48 PM

senior bjp leader parash jain passes away

मध्य प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर उज्जैन से सामने आई है।

उज्जैन। (विशाल सिंह): मध्य प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर उज्जैन से सामने आई है। प्रदेश के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता पारस जैन का 77 वर्ष की आयु में सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन से प्रदेश की राजनीति और सामाजिक जीवन में शोक की लहर दौड़ गई है।

उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र से लगातार छह बार विधायक रहे पारस जैन ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में दो बार मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। अस्वस्थ होने के चलते उन्होंने तीन दिन पहले जैन परंपरा के अनुसार 'संथारा' ग्रहण किया था।

PunjabKesariउनके निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनके निवास पहुंचे। उन्होंने पार्थिव शरीर पर भाजपा का ध्वज अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने पारस जैन के निधन को प्रदेश की राजनीति, संगठन और सार्वजनिक जीवन के लिए "अपूरणीय क्षति" बताया।

गुरु अखाड़े में नियमित व्यायाम करने के कारण उज्जैनवासी उन्हें स्नेहपूर्वक "पहलवान" के नाम से भी जानते थे। सरल, सौम्य और जनसेवा के प्रति समर्पित पारस जैन ने दशकों तक जनता की सेवा की।

उनके निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!