Edited By Himansh sharma, Updated: 09 Aug, 2026 02:40 PM

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता हरगोविंद जौहरी के निधन पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गहरा दुख जताया है।
श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता हरगोविंद जौहरी के निधन पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गहरा दुख जताया है। दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए जौहरी को अपना बेहद करीबी बताया।
दिग्विजय सिंह ने लिखा कि श्योपुर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं मेरे अत्यंत करीबी रहे श्री हरगोविंद जौहरी जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि हरगोविंद जौहरी का निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की। जौहरी के निधन की खबर से क्षेत्र में भी शोक की लहर है।