वोटिंग के बाद नरोत्तम ने बताई भावुक होने की वजह, बोले- मैं चुनाव नहीं हारा, मेरा तो टिकट रद्द कर दिया गया

Edited By meena, Updated: 30 Jul, 2026 01:01 PM

narottam mishra explained the reason for his emotional outburst during voting

दतिया विधानसभा उपचुनाव में पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मीडिया के सवालों के जवाब देते...

दतिया : दतिया विधानसभा उपचुनाव में पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। नरोत्तम मिश्रा ने अपने भावुक होने की वजह भी बताई।

मतदान के बाद नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "मकसद यह है कि भारतीय जनता पार्टी जीते और दतिया का विकास हो; इसीलिए 'कमल' का बटन दबाया गया। अच्छी संख्या में वोटिंग की उम्मीद है। वहीं पैसे बांटने और बूथ कैप्चरिंग के आरोप पर कहा कि कांग्रेस हारने पर हमेशा ऐसे आरोप लगाती है; यह उनकी हताशा और निराशा को दिखाता है..." जनता बीजेपी और उसके किए गए विकास कार्यों के पक्ष में वोट करेगी।

वहीं भावुक होने की वजह बताते हुए कहा कि मैं अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को लगी चोटों की वजह से भावुक हुआ था, हार की वजह से नहीं। मैंने तो कोई चुनाव भी नहीं हारा; मेरा टिकट ही रद्द कर दिया गया था। जब मैं किसी और बात पर भावुक था, तो हार का मुद्दा कहां से आ गया?..."

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!