आखिर Scindia ने अपने समर्थकों से अचानक क्यों मांगा सहयोग? महाराज की सोशल मीडिया पोस्ट हुई वायरल

Edited By Himansh sharma, Updated: 22 May, 2026 03:05 PM

scindia s appeal to supporters goes viral

केंद्रीय मंत्री Jyotiraditya Scindia ने अपने दो दिवसीय गुना-अशोकनगर-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के दौरे से पहले समर्थकों और क्षेत्र की जनता से एक खास अपील की है।

गुना। केंद्रीय मंत्री Jyotiraditya Scindia ने अपने दो दिवसीय गुना-अशोकनगर-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के दौरे से पहले समर्थकों और क्षेत्र की जनता से एक खास अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों से आग्रह किया है कि उनके आवागमन के दौरान पेट्रोल-डीजल वाहनों का उपयोग न किया जाए और ईंधन बचाने में सहयोग दिया जाए।

PunjabKesari

सिंधिया ने अपने संदेश में कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi के आह्वान के अनुरूप मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में पेट्रोल-डीजल की एक-एक बूंद बचाना हम सभी का राष्ट्रीय कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है, इसलिए स्वागत या कार्यक्रमों में वाहन लेकर आने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि देशहित में बचाया गया ईंधन राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का प्रतीक है। साथ ही लोगों से जिम्मेदार नागरिक बनने और संसाधनों के संरक्षण में योगदान देने की अपील की। सिंधिया की इस अपील को पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत और जनभागीदारी के संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!