अनुशासनहीनता पर शिकंजा कसते ही सिंधिया समर्थक घाड़गे का यू टर्न, बोले- ‘बालक बुद्धि नेता’ राहुल गांधी को कहा था

Edited By meena, Updated: 12 May, 2026 08:23 PM

scindia loyalist krishna ghadge executes u turn as clampdown on indiscipline tig

अनुशासनहीनता में शिकंजा कसे जाने के बाद सिंधिया समर्थक कृष्णा घाड़गे ने बड़ा यू टर्न लिया है। उन्होंने कहा है कि मैंने जो पोस्ट डाली थी वह बालक बुद्धि वाली राहुल गांधी के लिए की गई थी...

भोपाल (इजहार खान) : अनुशासनहीनता में शिकंजा कसे जाने के बाद सिंधिया समर्थक कृष्णा घाड़गे ने बड़ा यू टर्न लिया है। उन्होंने कहा है कि मैंने जो पोस्ट डाली थी वह बालक बुद्धि वाली राहुल गांधी के लिए की गई थी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि केपी यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया मेरे सीनियर नेता हैं।

भाजपा कार्यालय पहुंचे कृष्णा घाड़गे ने कहा मेरी पोस्ट कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए थी न कि केपी यादव के लिए। जिस प्रकार से राहुल गांधी ने चुनाव में काम किया है जिससे कांग्रेस का असफलता मिली है। मेरे पोस्ट को तोड़ मरोड़ कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। मुझे पार्टी कार्यालय बुलाया गया था। अपनी बात रखी है। सारी चीज क्लियर हो गई। ज्योतिरादित्य सिंधिया और केपी यादव हमारे वरिष्ठ नेता है।

PunjabKesari

बता दें कि सोमवार देर रात भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी अनुशासन को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए सिंधिया समर्थक कृष्णा घाड़गे को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। संभवत इसी मामले में कृष्णा घागड़े पार्टी नेताओं से मिलने पहुंचे हैं। जिला भाजपा अध्यक्ष की ओर से कृष्णा घागड़े को जारी नोटिस में स्पष्ट कहा गया था कि पार्टी प्लेटफॉर्म या सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता और विरोधाभासी बयानबाजी स्वीकार नहीं की जाएगी। संगठन ने इसे पार्टी विरोधी गतिविधि मानते हुए गंभीरता से लिया है।

PunjabKesari

ये है पूरा मामला

सिंधिया समर्थक कृष्णा घागड़े के खिलाफ यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर की गई एक विवादित पोस्ट के बाद की गई है, जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। दरअसल कृष्णा घाड़गे ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट में “बालक बुद्धि नेता” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। माना जा रहा है कि यह टिप्पणी गुना के पूर्व सांसद के.पी. यादव की ओर संकेत करते हुए की गई थी, जिन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!