टिकट के लिए तगड़ी लॉबिंग! उपचुनाव में BJP-कांग्रेस के दिग्गज एक्टिव, नामांकन शुरू होते ही वार्ड-29 में गरमाई सियासत

Edited By Vandana Khosla, Updated: 12 May, 2026 05:16 PM

heavy lobbying for tickets bjp and congress leaders are active in the

CG Desk: बिलासपुर नगर निगम वार्ड-29 उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। यह चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही शहर में भाजपा-कांग्रेस की सियासत तेज हो गई है। दोनों पार्टियों में प्रत्याशियों के चयन और रणनीतियों को लेकर मंथन जारी...

CG Desk: बिलासपुर नगर निगम वार्ड-29 उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। यह चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही शहर में भाजपा-कांग्रेस की सियासत तेज हो गई है। दोनों पार्टियों में प्रत्याशियों के चयन और रणनीतियों को लेकर मंथन जारी है। माना जा रहा है कि कांग्रेस आजम खान, अब्दुल तस्लीम, जयपाल निर्मलकर को प्रत्याशी बना सकती है। जबकि भाजपा पार्टी मधुसूदन राव, संध्या चौधरी व राजेश रजक नामों को उम्मीदवार के रूप में घोषित कर सकती हैं। बता दें कि प्रत्याशियों के लिए 18 मई नामांकन-पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि है।

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ने उम्मीदवारों के चयन के लिए 11 सदस्यीय समिति बनाई है। इस समिति में शहर के अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया है। ये नेता वार्ड की स्थिति और स्थानीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए सही उम्मीदवार चुनेंगे। पार्टी ने कहा है कि वह यह चुनाव पूरी मजबूती, गंभीरता और एकजुटता के साथ लड़ेगी।

वहीं, नगर निगम में भाजपा की शहर सरकार है। ऐसे में बीजेपी को यहां जीत की उम्मीद है। माना जा रहा है कि वार्ड में शहर विधायक अमर अग्रवाल की पसंद पर प्रत्याशी तय होगा। हालांकि, संगठन में पिछली बार के पार्षद प्रत्याशी मधुसूदन राव, राजेश रजक व संध्या चौधरी के नाम चर्चा में है। बता दें कि एक जून को वोटिंग होगी। इससे पहले 18 मई तक नामांकन दाखिल होंगे। 21 मई को प्रत्याशियों के पास नाम वापसी का मौका होगा। एक जून को मतदान के बाद 4 जून को मतगणना होगी।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!