MP में भाजपा को बड़ा झटका! सिंधिया समर्थक नेता की कांग्रेस में वापसी की तैयारी, अनदेखी के लगाए आरोप

Edited By meena, Updated: 14 May, 2026 08:31 PM

scindia loyalist leader devendra pathak prepares for return to congress

मध्य प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लग सकता है। यहां भाजपा से नाराज चल रहे सिंधिया समर्थक कांग्रेस में वापसी की तैयारी में है...

ग्वालियर (अंकुर जैन) : मध्य प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लग सकता है। यहां भाजपा से नाराज चल रहे सिंधिया समर्थक कांग्रेस में वापसी की तैयारी में है। जी हां ग्वालियर से सिंधिया समर्थक एवं पूर्व पार्षद देवेंद्र पाठक के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि कल वे कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं। इससे पहले देवेंद्र पाठक भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं, जिसके बाद से शहर की राजनीति में हलचल लगातार बढ़ गई है। राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

PunjabKesari

इससे पहले बुधवार को भाजपा के पूर्व पार्षद देवेंद्र पाठक ने पार्टी छोड़ते हुए संगठन और नेतृत्व पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मुरार नदी पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के नाम पर गरीब और आम लोगों के साथ अन्याय किया गया। साथ ही पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल पर भ्रष्टाचार के भी गंभीर आरोप लगाए। देवेंद्र पाठक का कहना है कि उन्होंने इन मामलों को कई बार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने भी रखा, लेकिन उनकी बातों पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी से आहत होकर उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला लिया। पूर्व पार्षद ने कहा कि वे आगे भी जनता की लड़ाई लड़ते रहेंगे और आम लोगों की आवाज उठाते रहेंगे। उनके आरोपों और इस्तीफे के बाद ग्वालियर की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

PunjabKesari

सबसे खास और रोचक बात यह है कि देवेंद्र पाठक उन नेताओं में से एक है जो 2020 में कांग्रेस छोड़कर ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हुए थे। शुरुआती दौर में भले ही कई नेताओं को जिम्मेदारियां और पद मिले थे, लेकिन समय बीतने के साथ बड़ी संख्या में ऐसे कार्यकर्ता और नेता सामने आने लगे, जो खुद को भाजपा में उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। बहुत से सिंधिया समर्थकों को राजनीतिक नियुक्तियों में पद मिलने की आस थी लेकिन अभी तक बहुत से नेता प्रतीक्षा में हैं। ऐसे में सिंधिया समर्थकों की अनदेखी के सवाल उठने लगे हैं। कहा जा सकता है कि आने वाले समय में कई और नेताओं के इस्तीफों की संभावना जताई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!