भाजपा में बड़ा बदलाव! वरिष्ठ नेताओं व सरकार के प्रमुख चेहरों को नई जिम्मेदारी, कई बड़े नेता पार्टी से बाहर

Edited By Vandana Khosla, Updated: 13 May, 2026 09:18 AM

major changes in the bjp senior leaders and key figures in the government have

CG Desk: छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में बड़े बदलाव की अहम खबर सामने आई है। इसमें वरिष्ठ नेताओं व सरकार के प्रमुख चेहरों को नई जिम्मेदारी दी गई है। जबकि कई नेताओं को पार्टी से बाहर किया गया है। राजनीतिक गलियारों में इसे संगठन के भीतर नई रणनीति और पीढ़ीगत...

CG Desk: छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में बड़े बदलाव की अहम खबर सामने आई है। इसमें वरिष्ठ नेताओं व सरकार के प्रमुख चेहरों को नई जिम्मेदारी दी गई है। जबकि कई नेताओं को पार्टी से बाहर किया गया है। राजनीतिक गलियारों में इसे संगठन के भीतर नई रणनीति और पीढ़ीगत संतुलन के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश की नई कोर कमेटी का गठन राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद किया गया।

इन दिग्गजों को किया शामिल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
प्रदेश अध्यक्ष किरण देव
उपमुख्यमंत्री अरुण साव
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

इसके अलावा कोर ग्रुप में संगठनात्मक अनुभव रखने वाले नेताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है। इनमें क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश महामंत्री पवन साय, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, वरिष्ठ नेता लता उसेंडी, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा और डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी को नई जिम्मेदारी दी गई हैं।

इन बड़े नेताओं को पार्टी से किया बाहर
प्रदेश की नई कोर कमेटी में कई बड़े नेताओं को बाहर किया गया है। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री रामविचार नेताम और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल को इस बार कोर कमेटी में जगह नहीं मिली है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!