'भाजपा सिंधिया को पागल समझ रही’ ‘महाराज को मंत्रियों समेत इस्तीफा देना चाहिए, सिंधिया समर्थक के बयान से हलचल तेज

Edited By meena, Updated: 15 May, 2026 02:59 PM

major statement by scindia loyalist and bjp leader devendra pathak

मध्य प्रदेश के ग्वालियर की राजनीति इस वक्त प्रदेश का केंद्र बिंदू बनी हुई है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए सिंधिया समर्थक नेताओं का दर्द अब खुलकर सामने आने लगा है। उपेक्षा के आरोप लगाते हुए पूर्व पार्षद देवेंद्र पाठक का...

ग्वालियर (अंकुर जैन) : मध्य प्रदेश के ग्वालियर की राजनीति इस वक्त प्रदेश का केंद्र बिंदू बनी हुई है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए सिंधिया समर्थक नेताओं का दर्द अब खुलकर सामने आने लगा है। उपेक्षा के आरोप लगाते हुए पूर्व पार्षद देवेंद्र पाठक का बड़ा बयान सामने आया है। उनका बयान सामने आते ही प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

वार्ड क्रमांक 25 के पूर्व पार्षद एवं सिंधिया समर्थक देवेंद्र पाठक ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देने के बाद बड़ा बयान दिया। माधवी राजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर उनकी छतरी पर पहुंचकर देवेंद्र पाठक ने पुष्पांजलि अर्पित की और इस दौरान सिंधिया समर्थक मंत्रियों की अनदेखी का आरोप लगाया। हालांकि कांग्रेस में शामिल होने को लेकर उन्होंने खुलकर कुछ नहीं कहा, लेकिन राजनीतिक चर्चाएं लगातार तेज हैं।

PunjabKesari

शुक्रवार सुबह पूर्व पार्षद देवेंद्र पाठक माधवी राजे सिंधिया की छतरी पर पहुंचे, जहां उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मीडिया से चर्चा के दौरान देवेंद्र पाठक ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने समर्थकों को हमेशा आगे बढ़ाया और कई नेताओं को मंत्री बनाया, लेकिन आज उनके समर्थकों की भाजपा में अनदेखी हो रही है।

देवेंद्र पाठक ने आरोप लगाया कि प्रदेश के मंत्री तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत जैसे नेताओं के काम नहीं हो पा रहे हैं और मुख्यमंत्री भी उनकी बात नहीं सुन रहे। उन्होंने कहा कि इस बार निगम-मंडलों में भी सिंधिया समर्थकों को जगह नहीं मिली है।

पूर्व पार्षद ने यहां तक कह दिया कि सिंधिया समर्थक मंत्रियों को इस्तीफा दे देना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को या तो घर वापसी कर लेना चाहिए या फिर अपनी अलग पार्टी बना लेनी चाहिए।

PunjabKesari

आज सिंधिया महाराज का वजन घटाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी में सिंधिया समर्थक मंत्रियों की अनदेखी हो रही, मंत्री प्रद्युम्न सिंह, मंत्री गोविंद सिंह और तुलसी सिलावट के काम नहीं हो रहे। तो पार्टी में किसलिए बैठे हैं, उनको इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा में सिंधिया जी को पागल समझ रहे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पदों का लालच नहीं करना चाहिए। इस्तीफा देकर अपनी ताकत दिखानी चाहिए।

हालांकि कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर देवेंद्र पाठक ने साफ जवाब नहीं दिया, लेकिन राजनीतिक गलियारों में उनके कांग्रेस जॉइन करने की चर्चाएं लगातार बनी हुई हैं। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि संभव है कि शाम को आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में वे शामिल न हों। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि देवेंद्र पाठक शाम के कार्यक्रम में पहुंचते हैं या नहीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!