MP में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा, इन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

Edited By meena, Updated: 15 May, 2026 08:26 PM

announcement of district presidents of scheduled caste front in mp

मध्य प्रदेश में भाजपा में संगठन विस्तार का सिलसिला लगातार जारी है। निगम मंडल, विकास प्राधिकरण और आयोग अध्यक्षों की घोषणा के बीच अब कुछ जिलों में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है...

भोपाल : मध्य प्रदेश में भाजपा में संगठन विस्तार का सिलसिला लगातार जारी है। निगम मंडल, विकास प्राधिकरण और आयोग अध्यक्षों की घोषणा के बीच अब कुछ जिलों में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। जिसमें धार नगर और राजगढ़ को नए जिलाध्यक्ष मिले हैं। इससे पहले आगर मालवा से भवानी शंकर और रतलाम से रमेश मालवीय को अनुसूचित जाति मोर्चा के नए अध्यक्ष के रुप में जिम्मेदारी मिली थी।

PunjabKesari

बता दें कि मिशन 2028 को लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरु कर दी है। जिसे लेकर भाजपा संगठन आगामी रणनीति और बूथ स्तर तक मजबूती पर लगातार फोकस कर रहा है। माना जा रहा है कि नई नियुक्तियों के जरिए पार्टी सामाजिक समीकरणों को और मजबूत करने की तैयारी में जुटी है। प्रदेश नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!