Edited By meena, Updated: 20 May, 2026 01:22 PM

मध्यप्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी व नई दिल्ली के मालवीय नगर से भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय को एक अहम बोर्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है...
भोपाल : मध्यप्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी व नई दिल्ली के मालवीय नगर से भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय को एक अहम बोर्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपाध्याय को दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बधाई और शुभकामनाएं प्रषित की है।
बधाई देकर जताई खुशी
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए बधाई देते हुए लिखा- मध्यप्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी एवं नई दिल्ली, मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सतीश उपाध्याय को दिल्ली जल बोर्ड में उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। निश्चित ही आपके अनुभव, संगठनात्मक कौशल एवं जनसेवा के संकल्प से बोर्ड जन कल्याणकारी प्रयासों में नया अध्याय लिखेगा। पुनः मंगलकामनाएं!
आपको बता दें कि सतीश उपाध्याय मध्य प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी हैं और मालवीय नगर से विधायक हैं। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष द्वारा दिल्ली जल बोर्ड (DJB) का उन्हें नया उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।