निकाय चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव! नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 16 May, 2026 03:53 PM

bjp makes a big move ahead of the civic elections first list of candidates for

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव होने जा रहे है। इसके चलते राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इन चुनावों के लिए सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के...

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव होने जा रहे है। इसके चलते राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इन चुनावों के लिए सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

PunjabKesari

बीजेपी की ओर से जारी सूची में पार्टी के कई नए चेहरों को मौका दिया गया है। इसी के साथ ही पुराने कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया गया है। पार्टी का दावा है कि इस बार अनुभवी और जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को अधिक प्राथमिकता दी गई है, ताकि नगरीय निकायों में मजबूत नेतृत्व स्थापित किया जा सके।

बीजेपी की सूची जारी होने के बाद अब कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दल भी एक्टिव हो गए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है, जिससे चुनावी मुकाबला और रोचक हो जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!