बड़ा ऐलान, राज्य में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की घोषणा, इस तारीख को होगा मतदान,इस दिन आएंगे नतीजे

Edited By Desh Raj, Updated: 08 May, 2026 10:42 PM

urban local body and panchayat elections declared in the state

छतीसगढ़ में चुनावों को लेकर एक अहम ऐलान हो गया है।  छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य के नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन के लिए निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया है।

(रायपुर): छतीसगढ़ में चुनावों को लेकर एक अहम ऐलान हो गया है।  छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य के नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन के लिए निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया है।  तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव जून के पहले सप्ताह में संपन्न होंगे।  कार्यक्रम के मुताबिक नगरीय निकायों तथा त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन कार्रवाई 11 मई 2026 से प्रारम्भ होकर 4 जून को संपन्न  हो जाएगी।

11 से भरे जाएंगे नामांक

चुनाव की प्रक्रिया 11 मई से शुरू होगी। उम्मीदवार 11 मई से 18 मई तक नामांकन भर सकेंगे। 19 मई को नामांकन की जांच होगी और 21 मई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही ऐसे नगर पालिकाओं के एवं पंचायत क्षेत्रों में जहां निर्वाचन सम्पन्न होना है, आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। आयुक्त अजय सिंह द्वारा समस्त अधिकारी कर्मचारी को आदर्श आचरण संहिता के पालन करते हुए पूर्ण निष्पक्षता के साथ निर्वाचन संबंधी काम समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए है।

नगरपालिकाओं के अध्यक्ष के 5 पद ,  वार्ड पार्षद के 77 पद, त्रिस्तरीय पंचायतों में जनपद पंचायत सदस्य के 10, सरपंच के 82 तथा पंच के 1136 रिक्त पद की पूर्ति के लिए नाम निर्देशन पत्र 11 मई से 18 मई  तक प्राप्त किये जाएंगे। नगरीय निकायों के लिए मतदान तिथि 1 जून है और नतीजो की घोषणा 4 जून की जाएगी। त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए मतदान के साथ ही  मतगणना 1 जून को होगी। दोनों चुनाव एक ही चरण में होंगे। 1 जून को वोटिंग तो नतीजे 4 जून को आएंगे। लिहाजा अब उन चुनावों को लेकर गतिविधियां भी जारी हो जाएंगी

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!