BJP के बड़े नेता पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत FIR

Edited By Himansh sharma, Updated: 14 May, 2026 08:00 PM

minor harassment allegation against bjp leader

जानकारी के मुताबिक, 1 मई 2026 को चंद्रपुर थाने में आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी।

सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष आदित्य कश्यप उर्फ टीनी पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने से मामला तूल पकड़ता जा रहा है। चंद्रपुर थाना क्षेत्र में दर्ज इस केस को लेकर अब पीड़ित परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

जानकारी के मुताबिक, 1 मई 2026 को चंद्रपुर थाने में आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया।

“राजनीतिक संरक्षण मिलने” का आरोप

पीड़ित परिवार का कहना है कि मामला दर्ज हुए 13 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। परिवार का आरोप है कि यदि किसी आम व्यक्ति पर ऐसे आरोप लगते तो पुलिस तत्काल कार्रवाई करती, लेकिन राजनीतिक रसूख के चलते आरोपी को संरक्षण मिल रहा है।

परिजनों ने प्रशासन और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए निष्पक्ष जांच की अपील की है।

पुलिस का क्या कहना है?

चंद्रपुर थाना प्रभारी जितेंद्र कोशले ने बताया कि शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इलाके में बढ़ी चर्चा

मामले को लेकर स्थानीय राजनीति भी गरमा गई है। विपक्षी दल पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि भाजपा की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!