करोड़ों के LPG घोटाले का मास्टरमाइंड निकला BJP नेता, पुलिस ने दबोचा

Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 May, 2026 02:22 PM

bjp leader turns out to be the mastermind of the multi crore

CG desk: छत्तीसगढ़ के महासमुंद में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां करोड़ों के घोटाले में लिप्त भाजपा नेता पंकज चंद्राकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया गया कि आरोपी भाजपा, पूर्व राज्यमंत्री पूरन चंद्राकर के दामाद है। पुलिस ने करीब...

CG desk: छत्तीसगढ़ के महासमुंद में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां करोड़ों के घोटाले में लिप्त भाजपा नेता पंकज चंद्राकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया गया कि आरोपी भाजपा, पूर्व राज्यमंत्री पूरन चंद्राकर के दामाद है। पुलिस ने करीब 1.5 करोड़ रुपए से अधिक के एलपीजी घोटाले की जांच के बाद यह बड़ी कार्रवाई की। आरोप में शामिल प्लांट मैनेजर, खाद्य अधिकारी और सहायक खाद्य अधिकारी और गौरव गैस एजेंसी के संचालक पंकज चंद्राकर को हिरासत में लिया है।

दरअसल, अप्रैल माह के आखिरी हफ्ते में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए के एलपीजी की कालाबाजारी का मामला सामने आया था। आरोप है कि खाद्य अधिकारी अजय यादव, सहायक खाद्य अधिकारी मनीष यादव, गौरव गैस एजेंसी के संचालक पंकज चंद्राकर ने प्लांट मैनेजर निखिल वैष्णव से मिलकर योजना बनाई और 6 गैस कैप्सूल अभनपुर के ठाकुर पेट्रोकेमिकल को सौंप दिए। आरोप के अनुसार, वहां कैप्सूल वाहनों में भरी गैस को धीरे-धीरे निकालकर अलग-अलग टैंकरों के माध्यम से बाजार में बेचा गया।

मामले की जानकारी पर पुलिस जांच में जुट गई। इस पूरे घोटाले का पर्दाफाश कैप्सूल वाहनों में लगे जीपीएस सिस्टम से हुआ। जांच में पता चला कि 6 कैप्सूल से 90 मीट्रिक टन अवैध रूप से गैस खाली की गई। पुलिस की मानें तो यह कालाबाजारी का खेल मार्च के अंतिम सप्ताह से लेकर 6 अप्रैल 2026 के बीच सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया।

इसके अलावा जब्त दस्तावेजों की जांच में भी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। रिकॉर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, अप्रैल माह में केवल 47 टन गैस खरीदी गई थी, और शुरुआती स्टॉक भी शून्य था। इसके बावजूद 107 टन से अधिक गैस की बिक्री दर्ज की गई। मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भाजपा नेता पंकज चंद्राकर समेत चार को हिरासत में लिया है। जबकि दो आरोपी फरार है।  


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!