BJP के वरिष्ठ नेता का निधन! CM ने जताया शोक, कहा- उनका जाना अपूरणीय क्षति

Edited By meena, Updated: 29 Apr, 2026 07:45 PM

senior bjp worker passes away cm expresses grief calls his demise an irreparab

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता श्रवण कुमार प्रधान का निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है....

रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से इस वक्त एक दुखद खबर आई है। जहां भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार प्रधान का निधन हो गया। उनके निधन पर सीएम साय ने शोक व्यक्त करते हुए इसे पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। वहीं कार्यकर्ता स जिले के ग्राम पड़िगांव से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता श्रवण कुमार प्रधान का निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि श्रवण कुमार प्रधान संगठन के एक सक्रिय, निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता थे, जिनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका जाना संगठन और समाज दोनों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ऐसे समर्पित और कर्मठ व्यक्तित्व का जाना निश्चित रूप से सभी के लिए गहरा आघात है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान मिले और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्राप्त हो। उन्होंने परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

बता दें कि श्रवण कुमार प्रधान संगठन के एक सक्रिय कार्यकर्ता थे। उन्होंने अपने जीवन के कई साल संगठन और समाज के प्रति समर्पित किए। उनके निधन की खबर मिलते ही रायगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में मासम का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!