Edited By Desh Raj, Updated: 06 Apr, 2026 12:14 AM

छत्तीसगढ़ से एक दुखद खबर सामने आई हैं। इस खबर से राजनीतिक हलकों में दुख की लहर है। दरअसल खबर जिला जशपुर से है।
(जशपुर): छत्तीसगढ़ से एक दुखद खबर सामने आई हैं। इस खबर से राजनीतिक हलकों में दुख की लहर है। दरअसल खबर जिला जशपुर से है। यहां पर पूर्व भाजपा विधायक जागेश्वर राम भगत का निधन हो गया है। उनके निधन से पार्टी और समर्थकों में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक जागेश्वर राम लंबे वक्त से अस्वस्थ चल रहे थे और रविवार को उन्होंने अपनी सांसरिक यात्रा पूरी की। जागेश्वर राम के निधन पर प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय ने भी गहरा दुख जताया औऱ लिखा है..
CM विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जशपुर के पूर्व विधायक श्री जगेश्वर राम भगत जी के आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। वे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं वनवासी कल्याण आश्रम के समर्पित कार्यकर्ता थे। उनका संपूर्ण जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान और सेवा के लिए समर्पित रहा। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को संबल और धैर्य प्रदान करें।
राजनीति के साथ जागेश्वर राम भगत सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी थे आगे
राजनीति के साथ-साथ जागेश्वर राम भगत सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहे। उन्होंने वनवासी कल्याण आश्रम की सरहुल समिति के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया और उन्होंने आदिवासी समाज के उत्थान के लिए भी अपना योगदान दिया.
समर्थकों और परिवार में दुख की लहर
लंबे वक्त से अस्वस्थ चल रहे जागेश्वर राम भगत ने रविवार को अंतिम सांस ली और अपनी सांसरिक यात्रा पूरी की। उनके निधन से परिवार और समर्थकों में दुख की लहर है।