मुख्यमंत्री निवास पर BJP के 3 दिग्गजों की अहम बैठक, Cm,पूर्व सीएम और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की मुलाकात से हलचल

Edited By Desh Raj, Updated: 05 Apr, 2026 11:20 PM

key meeting of three bjp stalwarts at the chief minister s residence in bhopal

भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान की एक अहम बैठक हुई है। इन तीन दिग्गजों की बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

(भोपाल ): भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान की एक अहम बैठक हुई है। इन तीन दिग्गजों की बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में प्रदेश सरकार, संगठन और गेहूं खरीदी पर चर्चा हुई है। इसके साथ ही 11 अप्रैल के कार्यक्रम के लिए शिवराज सिंह चौहान को आमंत्रण भी दिया गया है।

मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को मौजूदगी को अहम माना जा रहा है। आधे घंटे से अधिक चली इस बैठक को राजनीतिक दृष्टि से अहम आंका जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में पार्टी के भीतर आपसी समन्वय बनाए रखने और संगठनात्मक मामलों पर विचार-विमर्श किया गया।

जानकारी जो सामने आ रही है उसके मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से  बेहतर तालमेल बनाए रखने की दिशा में पहल की। पार्टी में किसी भी तरह के मतभेद की स्थिति न बने, इसे लेकर विस्तार से चर्चा हुई। वहीं आगामी रणनीति के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

बैठक में रायसेन जिले में प्रस्तावित बड़े कृषि सम्मेलन को लेकर भी चर्चा की गई। यह आयोजन केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में किए जाने की योजना है। इस सम्मेलन के जरिए किसानों से जुड़ी योजनाओं और नीतियों को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने का प्लान है ।

वहीं मध्यप्रदेश में जिस चीज का बहुत लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है वो है राजनीतिक नियुक्तियां... निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में नियुक्तियों की सूची जारी होने का लगातार इंतजार किया जा रहा है। नियुक्तियों के चाहवानों की धड़कने आए दिन के साथ तेज हो रही हैं और इन तीन दिग्गजों की मुलाकात के साथ ही अटकलें और गहरी हो गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!