MP Board Result 2026: 5वीं-8वीं के नतीजे घोषित, सरकारी स्कूलों ने निजी को पछाड़ा

Edited By meena, Updated: 25 Mar, 2026 01:52 PM

mp board result 2026 class 5 and 8 results declared government schools outperf

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कक्षा 5वीं और 8वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष दोनों कक्षाओं का रिजल्ट काफी उत्साहजनक रहा है..

भोपाल (इजहार खान) : स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कक्षा 5वीं और 8वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष दोनों कक्षाओं का रिजल्ट काफी उत्साहजनक रहा है। कक्षा 5वीं में 95.14 प्रतिशत और कक्षा 8वीं में 93.83 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 3 प्रतिशत बेहतर है।

मंत्री ने बताया कि इस बार सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है, जो शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव का संकेत है। खास बात यह रही कि सरकारी स्कूलों के छात्रों ने निजी स्कूलों के मुकाबले बेहतर परिणाम हासिल किए हैं।

परिणामों के विश्लेषण में यह भी सामने आया कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों का प्रदर्शन शहरों के छात्रों से बेहतर रहा है। यह दर्शाता है कि शिक्षा की पहुंच और गुणवत्ता अब गांवों में भी मजबूत हो रही है।

जिला स्तर पर कक्षा 5वीं में नरसिंहपुर (99.70%), बालाघाट (99.30%) और डिंडोरी (99.29%) शीर्ष पर रहे। वहीं कक्षा 8वीं में नरसिंहपुर (99.38%), डिंडोरी (98.74%) और बालाघाट (98.71%) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!