'महाराज की नई भाजपा में पुराने भाजपाई घुट रहे' पन्नालाल शाक्य के समर्थन में आई पूर्व भाजपा विधायक

Edited By meena, Updated: 01 Jun, 2026 05:29 PM

mla mamta meena comes out in support of pannalal shakya

मध्य प्रदेश के गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने राजनीति में एक नई बहस छेड़ दी है। इसे लेकर मध्य प्रदेश भाजपा भी दो टुकड़ों में बंटती दिखाई दे रही है...

गुना : मध्य प्रदेश के गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने राजनीति में एक नई बहस छेड़ दी है। इसे लेकर मध्य प्रदेश भाजपा भी दो टुकड़ों में बंटती दिखाई दे रही है। दरअसल, क्षेत्र में हो रही भारी बिजली कटौती के खिलाफ सीधे बिजली दफ्तर का घेराव किया और अपनी ही सरकार के दो सिंधिया समर्थक मंत्रियों को नकारा कह दिया। इसके बाद मानों सियासत में तूफान आ गया हो। यहां एक तरफ भाजपा संगठन ने इसे पार्टी नियमों के विरुद्ध बताया है, वहीं कांग्रेस और आप नेता व पूर्व विधायक ने उनका समर्थन किया है। सूत्रों की मानें तो कुछ भाजपा नेता अंदर खाते से भी समर्थन करते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में चाचौड़ा से पूर्व भाजपा विधायक और अब 'आप' नेता ममता मीना ने विधायक के बयान को सही बताते हुए समर्थन दिया है।

वीडियो

पन्ना लाल जी संगठन के बहुत पुराने और जमीन से जुड़े नेता हैं। उनको संगठन की समझ है। उन्होंने जो उठाई है, व ह किसानों और जनता के हित में है। हमारे चाचौड़ा में भी यही हाल है। एक पत्ता भी हिलता है तो लाइट काट दी जाती है। आज की नई भाजपा महाराज वाली भाजपा बन चुकी है, जिसमें सिर्फ नौटंकी बची है। मैं भी पुरानी भाजपा में रही हूं, हमारे समय में वरिष्ठ नेताओं का सम्मान होता था, लेकिन आज भाजपा के कार्यकर्ता घुटन महसूस कर रहे हैं। पन्ना लाल एक सीनियर विधायक है, अगर अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे, तो आम कार्यकर्ता का क्या हाल होगा?

ममता मीना ने पन्ना लाल शाक्य का समर्थन करते हुए कहा उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को क्या जरूरत है नौटंकी करने की। वह नाली में उतर जाते हैं, कभी पोल पर चढ़ जाते हैं, जबकि जनता बिजली के लिए परेशान है। वहीं उन्होंने प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर भी निशाना साधा और कहा कि मैंने देखा था वीडियो वे पन्ना लाल शाक्य को धक्का देकर साइड करते नजर आ रहे हैं। पुरानी भाजपा में सीनियर को सीट देते थे लेकिन नई भाजपा में मुझे नहीं लगता सीनियर्स को ऐसा सम्मान मिलता होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!