MP में महाकांड! HIV पॉजिटिव निकली हनीट्रैप Girl, हाईप्रोफाइल लोगों से बना चुकी संबंध...नामी वकील भी शामिल, मोबाइल में सैकड़ों अश्लील वीडियो

Edited By meena, Updated: 30 May, 2026 12:18 PM

woman from honeytrap gang in bhind tests hiv positive

मध्य प्रदेश के भिंड से इस वक्त की बेहद चौकाने वाली खबर सामने आई है। यहां जिले में देहात थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए हनीट्रैप गैंग की जांच में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है...

भिंड : मध्य प्रदेश के भिंड से इस वक्त की बेहद चौकाने वाली खबर सामने आई है। यहां जिले में देहात थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए हनीट्रैप गैंग की जांच में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। लोगों को फंसाने वाली गैंग की एक महिला मेडिकल जांच में एचआईवी पॉजिटिव पाई गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भिण्ड जिला अस्पताल में हुए परीक्षण और पूछताछ में यह बात सामने आई है कि महिला पिछले करीब तीन साल से इस बीमारी का इलाज भी ले रही थी। खुलासे के बाद ब्लैकमेलिंग का शिकार हुए पीड़ितों की मुश्किलें और स्वास्थ्य की चिंताएं बढ़ गई हैं। पुलिस ने इस मामले में अब तक दो महिलाओं और दो पुरुषों सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह धनवान लोगों को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाता था। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पीड़ितों से लाखों रुपये की उगाही की जाती थी।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त किए हैं। जांच के दौरान इनमें बड़ी संख्या में अश्लील वीडियो, फोटो और पैसों के वित्तीय लेनदेन से जुड़े कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। इन डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस पता लगा रही है कि गैंग ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया और इनकी उगाही का नेटवर्क किन-किन जिलों तक फैला है।

इस मामले की जांच के दायरे में एक अधिवक्ता (वकील) का नाम भी सामने आया है। पुलिस अब यह पड़ताल कर रही है कि पीड़ितों से ब्लैकमेलिंग के जरिए ऐंठी गई रकम के लेनदेन में इस वकील की क्या भूमिका रही है।

हनीट्रैप में गिरफ्तार महिला एचआईवी पॉजिटिव संक्रमित पाए जाने के बाद यह मामला केवल आर्थिक अपराध तक सीमित नहीं रह गया है। पुलिस इस पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है कि इस महिला के संपर्क में कितने लोग आए थे। गैंग का शिकार हुए लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा अब एक बड़ी चिंता का विषय बन गई है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की तरफ से अभी तक इस संबंध में कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है लेकिन इस महिला से शारीरिक संबंध बनाने वाले लोगों में भी यह बीमारी आ गई हो तो एक चिंताजनक बात है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!