MP में नामी वकील की गोली मारकर हत्या! पूरे इलाके में फैली सनसनी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 21 Jul, 2026 11:46 AM

prominent lawyer shot dead in mp

ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में जमीन के विवाद को लेकर तीन हथियारबंद लोगों ने एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिले के भीतरवार कस्बे में डबरा रोड पर एक भोजनालय के पास हुई,...

ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में जमीन के विवाद को लेकर तीन हथियारबंद लोगों ने एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिले के भीतरवार कस्बे में डबरा रोड पर एक भोजनालय के पास हुई, जहां दिन-दहाड़े वकील रतन सिंह यादव (60) पर हमला किया गया।

पुलिस के अनुसार, यादव को तीन गोलियां लगीं और उन्हें ग्वालियर शहर के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि हमले के बाद तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए और उन्हें पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई हैं। भीतरवार के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) गगन हनवत ने कहा कि गोलीबारी का संबंध जमीन के विवाद से हो सकता है। उन्होंने कहा, "शुरुआती जांच से पता चला है कि वकील का कुछ लोगों के साथ जमीन का विवाद था। हमें शक है कि गोलीबारी उसी विवाद से जुड़ी है।"

वहीं, आगे बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं।" मृतक के परिवार वालों ने बताया कि यादव का अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ जमीन के एक टुकड़े को लेकर लंबे समय से विवाद था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!