BJP विधायक का अपनी ही सरकार पर हमला! सिंधिया समर्थक 2 मंत्रियों को बताया नाकारा, बोले - CM से कहूंगा हटाओ इन्हें

Edited By Himansh sharma, Updated: 30 May, 2026 03:26 PM

bjp mla slams 2 scindia backed ministers seeks their removal

बिजली कटौती और अव्यवस्थाओं से नाराज़ भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य शनिवार दोपहर बिजली कंपनी के दफ्तर पहुंच गए।

गुना (मिसबाह नूर): मध्य प्रदेश के गुना की राजनीति में शनिवार को उस वक्त करंट दौड़ गया, जब भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य अपनी ही सरकार की बिजली व्यवस्था पर ऐसा बरसे कि सत्ता के गलियारों में भी झटके महसूस किए गए। विधायक ने न सिर्फ बिजली कंपनी के अधिकारियों को आड़े हाथों लिया, बल्कि सीधे प्रदेश के दो मंत्रियों पर भी निशाना साध दिया।

बिजली कटौती और अव्यवस्थाओं से नाराज़ भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य शनिवार दोपहर बिजली कंपनी के दफ्तर पहुंच गए। यहां उन्होंने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की कार्यशैली को "दिखावटी" बताते हुए तीखा हमला बोला। शाक्य ने कहा कि प्रदेश की बदनामी कराने वाले नाकारा मंत्रियों को कुर्सी पर बने रहने का कोई हक नहीं है और ऐसे मंत्रियों को मुख्यमंत्री को तत्काल हटाना चाहिए।

विधायक यहीं नहीं रुके। उन्होंने जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर भी निशाना साधते हुए पुराना दर्द सार्वजनिक कर दिया। शाक्य ने आरोप लगाया कि हवाई पट्टी पर उनका अपमान किया गया था। उन्होंने दो टूक कहा कि वे किसी मंत्री की कृपा से नहीं, बल्कि जनता के वोटों से विधायक बने हैं।

बिजली कंपनी के दफ्तर में अधिकारियों का घेराव करते हुए विधायक ने चेतावनी दी कि बिजली कुप्रबंधन से सरकार की छवि खराब हो रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता भीषण गर्मी में परेशान है और अधिकारी सिर्फ आंकड़ों का खेल खेल रहे हैं।

अब सवाल यह है कि क्या  अपने ही विधायक की नाराजगी से बिजली व्यवस्था में कोई सुधार हो पाएगा? इन बयानों से अधिकारियो पर कुछ असर होगा?

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!