Edited By Desh Raj, Updated: 28 May, 2026 08:49 PM

मध्यदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर लगातार हलचल तेज हो रही है । जहां कांग्रेस के लिए प्रत्याशी को फाइनल के लिए काफी माथा पच्ची करनी पड़ रही है। वहीं बीजेपी तीसरी सीट पर तैयारियों में जुट गई है। बीजेपी में दो धड़े अलग अलग दावे कर रहे है।
(भोपाल): मध्यदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर लगातार हलचल तेज हो रही है । जहां कांग्रेस के लिए प्रत्याशी को फाइनल के लिए काफी माथा पच्ची करनी पड़ रही है। वहीं बीजेपी तीसरी सीट पर तैयारियों में जुट गई है। बीजेपी में दो धड़े अलग अलग दावे कर रहे है। एक तरफ प्रदेश संगठन तीसरी सीट पर उम्मीदवार उतराने से दूरी बनाए रखना चाहता है, इसके पीछे वजह चुनावी हार के बाद होने वाली किरकिरी से खुद को दूर रखना है।
बीजेपी दिग्गज मंत्री ने अपने समर्थक के लिए मोर्चा खोला
इसी बीच दूसरी तरफ राज्य सरकार के एक दिग्गज मंत्री ने अपने समर्थक के लिए मोर्चा खोल दिया है और दिल्ली तक बात भी कर ली है। जी हां बात जीतू जिराती के लिए हो रही है, बीजेपी के इस मंत्री ने दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर तीसरी सीट जिताने का दावा तक कर डाला है। मंत्री ने राज्यसभा की तीसरी सीट पर जीतू जिराती को मैदान में उतारकर सीट जिताने का दावा किया है।
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात
दरअसल बीजेपी राज्यसभा चुनाव में सेंधमारी की तैयारी में है। प्रदेश की तीसरी सीट पर बीजेपी उम्मीदवार उतारने की सोच रही है। ये इसलिए अहम है क्योंकि इस सीट के लिए बीजेपी के पास संख्या बल नहीं होने के बाद भी तीसरा उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है और राऊ से पूर्व विधायक जीतू जिराती को मैदान में उतारने के लिए कहा है,यही नहीं उन्हें जिताने का दावा भी किया है।
गौर करने वाली बात है कि हाल ही में जीतू जिराती की भी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से दिल्ली में मुलाकात हुई है। बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में जीतू जिराती के नाम पर सहमति बन सकती है।लिहाजा अगर तीसरी सीट पर बीजेपी अपना कैंडिडेट उतारती है तो कांग्रेस के समीकरण बिगड़ भी सकते हैं, तीसरी सीट के लिए कांग्रेस के पास आंकड़े तो है लेकिन सिर्फ चार विधायक ज्यादा है, लेकिन मतदान के दौरान कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग खेल बिगाड़ सकती है। इसी बात की कांग्रेस को चिंता है और शायद बीजेपी भी इसी डर को भांप गई है और तीसरी सीट पर भी प्रत्याशी उतारने की बात कह रही है।