MP में बडा हादसा: कुआं खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी, 5 मजदूर दबे

Edited By meena, Updated: 26 May, 2026 03:07 PM

shocking incident in mp soil collapses during well excavation 5 laborers trapp

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ जनपद अंतर्गत ग्राम बीहरपुरवा के नयापुरवा में खेत पर कुएं की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बिन्नू अहिरवार के खेत में पिछले करीब 10 दिनों से 7 मजदूरों द्वारा कुएं...

पन्ना : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ जनपद अंतर्गत ग्राम बीहरपुरवा के नयापुरवा में खेत पर कुएं की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बिन्नू अहिरवार के खेत में पिछले करीब 10 दिनों से 7 मजदूरों द्वारा कुएं की खुदाई की जा रही थी। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अचानक मिट्टी धंसने से पूरा घटनाक्रम मातम में बदल गया। जानकारी के मुताबिक, खुदाई के दौरान दो मजदूर पानी पीने के लिए ऊपर आए ही थे कि अचानक कुएं की मिट्टी भरभराकर धंस गई और अंदर काम कर रहे 5 मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में दबे मजदूरों के नाम चुन्नू यादव, राजकुमार यादव, आशीष यादव, चुनवाद पाल बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू के दौरान राजकुमार यादव का शव बाहर निकाल लिया गया है, जबकि बाकी 4 मजदूरों की तलाश जारी है।

PunjabKesari

क्या बिना तकनीकी जांच खोदा जा रहा था कुआं? हादसे ने खड़े किए कई सवाल

घटना के बाद मौके पर पुलिस टीम, राजस्व विभाग और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है, लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।स्थानीय जानकारी के अनुसार जिस स्थान पर कुएं की खुदाई हो रही थी, वहां की मिट्टी भुसभुसी और कमजोर थी। तकनीकी नजरिए से ऐसे स्थान पर गहरी खुदाई करना पहले से ही हादसे को न्योता देने जैसा माना जाता है और आखिरकार वही हुआ।

PunjabKesari

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह खुदाई किस आधार पर कराई जा रही थी? क्या कुएं की खुदाई व्यक्तिगत अनुमति लेकर करवाई जा रही थी या फिर किसी शासकीय योजना के तहत काम चल रहा था? यदि मिट्टी की स्थिति जोखिमभरी थी तो क्या कोई तकनीकी निरीक्षण या सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था?

PunjabKesari

एक मजदूर की मौत और चार लोगों के जिंदगी-मौत के संघर्ष के बीच यह हादसा केवल दुर्घटना नहीं, बल्कि संभावित लापरवाही और जवाबदेही का बड़ा मामला बनता दिखाई दे रहा है। अब निगाहें प्रशासनिक जांच और जिम्मेदारों की जवाबदेही पर टिकी हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!