Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 May, 2026 02:59 PM

भोपालः मध्यप्रदेश में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से प्राप्त सूचना के मुताबिक, प्रदेश में राज्यमंत्रियों की भूमिका और भी शक्तिशाली होने जा रही है। दरअसल, एमपी में दो दिन तक मंत्रियों के साथ वन-टू-वन बैठकें हुई। इस दौरान मंत्रियों...
भोपालः मध्यप्रदेश में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से प्राप्त सूचना के मुताबिक, प्रदेश में राज्यमंत्रियों की भूमिका और भी शक्तिशाली होने जा रही है। दरअसल, एमपी में दो दिन तक मंत्रियों के साथ वन-टू-वन बैठकें हुई। इस दौरान मंत्रियों के कामकाज और संगठन की समीक्षा की गई। बैठक में राज्यमंत्रियों के अधिकार बढ़ाने पर भी चर्चा हुई है।
जानकारी के अनुसार, जिन विभागों में मंत्रियों के साथ राज्यमंत्री है, उनका अधिकार और बढ़ाया जाएगा। वर्तमान के साथ ही उन्हें अतिरिक्त अधिकार मिलेगा। विभागों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी और पंचायत राज्यमंत्री राधा सिंह को अतिरिक्त अधिकार मिल सकता हैं। ऐसे में राज्यमंत्री और भी पॉवर फुल होंगे।
अब तक इन मंत्रियों को सीमित काम मिले हैं। विभागीय कुछ काम ही मिला है। कुछ राज्यमंत्रियों को तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के तबादलों का अधिकार मिला हुआ हैं। लेकिन, अब इन राज्यमंत्रियों का अधिकार बढ़ा दिया जाएगा।