Edited By meena, Updated: 16 May, 2026 01:42 PM

पूर्व DGP अशोक जुनेजा के 4 फरवरी 2025 को रिटायर होने के बाद सरकार ने अरुण देव गौतम को प्रभारी DGP बनाया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के ‘प्रकाश सिंह बनाम भारत सरकार’ मामले में स्पष्ट निर्देश हैं कि DGP...
रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह) : छत्तीसगढ़ को नया पुलिस महानिदेशक मिल गया है। अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक होंगे। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी किए हैं। अरुणदेव गौतम छत्तीसगढ़ कैडर के 1992 बैच के IPS अफसर हैं। इससे पहले वे 6 जिलों के SP और बस्तर IG रह चुके हैं। IPS अधिकारी अपने तेज-तर्रार कार्यशैली, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अनुभव और उत्कृष्ट सेवा रिकॉर्ड के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में राज्य पुलिस की कार्यप्रणाली को और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व DGP अशोक जुनेजा के 4 फरवरी 2025 को रिटायर होने के बाद सरकार ने अरुण देव गौतम को प्रभारी DGP बनाया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के ‘प्रकाश सिंह बनाम भारत सरकार’ मामले में स्पष्ट निर्देश हैं कि DGP की नियुक्ति नियमित और तय प्रक्रिया के तहत होनी चाहिए। इसलिए अब उन्हें पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक नियुक्त कर दिया गया है। इसके बाद गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है।