IPS रजत सकलेचा बने छतरपुर के नए SP, पत्नी भी है IPS अधिकारी, तबादले के बाद क्यों हो रही दोनों की चर्चा

Edited By meena, Updated: 04 May, 2026 12:45 PM

ips rajat saklecha appointed as the new sp of chhatarpur

मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस महकमे में व्यापक तबादले किए हैं। राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से 62 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं...

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस महकमे में व्यापक तबादले किए हैं। राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से 62 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं, जिसमें 24 जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) बदले गए हैं।

इसी क्रम में 2016 बैच के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी रजत सकलेचा को छतरपुर जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, अगम जैन को खंडवा जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रजत सकलेचा इससे पहले मंडला जिले में एसपी के पद पर कार्यरत थे। मंडला में उनके कार्यकाल के दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के प्रयासों को काफी सराहा गया था। अब उन्हें छतरपुर जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

गौरतलब है कि रजत सकलेचा, पन्ना की एसपी निवेदिता नायडू के पति हैं, जिससे यह पोस्टिंग और भी चर्चा में है। अब देखना होगा कि छतरपुर में वे कानून-व्यवस्था को लेकर किस तरह के नए कदम उठाते हैं और जिले की पुलिसिंग में क्या बदलाव लाते हैं।

कौन है निवेदिता नायडू

निवेदिता नायडू (IPS) मध्यप्रदेश कैडर की 2016 बैच की अधिकारी हैं और पन्ना जिले में पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में तैनात हैं। वे सख्त कानून प्रवर्तन, थाना प्रभारियों के तबादलों, और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई (जैसे पूर्व DSP के खिलाफ मामला) के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने पन्ना में कानून व्यवस्था मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!