IPS अधिकारी को धमकाने के मामले में हाईकमान का बड़ा एक्शन! प्रीतम लोधी को जारी किया ये आदेश

Edited By meena, Updated: 22 Apr, 2026 05:37 PM

notice issued to pritam lodhi in case of threatening ips officer

IPS अधिकारी को औकात दिखाने और धमकी देने मामले में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। एक तरफ आईपीएस एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है, वही दूसरी ओर हाईकमान ने नाराजगी जताई है...

भोपाल : IPS अधिकारी को औकात दिखाने और धमकी देने मामले में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। एक तरफ आईपीएस एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है, वही दूसरी ओर हाईकमान ने नाराजगी जताई है। इस मामले में अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भाजपा नेता को नोटिस जारी किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रीतम लोधी को नोटिस जारी करते हुए लिखा है- विगत दिनों में आपके द्वारा किया गया आचरण अत्यंत आपत्तिजनक है। आपके द्वारा किया गया व्यवहार पार्टी के अनुशासन के अनुरूप नहीं है। इसलिए 3 दिन के भीतर अपना स्पष्टिकरण दें।

ये है पूरा मामला

शिवपुरी के करैरा में थार हादसे से बढ़ा विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा बेटे के लिए मैदान में उतरे प्रीतम लोधी के लगातार आ रहे विवादित बयानों के बाद पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश संगठन से पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट मांगी है। पार्टी हाईकमान ने माना है कि प्रीतम लोधी की लगातार सामने आ रही बयानबाजी से मामले ने तूल पकड़ा है। इससे सरकार व संगठन दोनों की छवि धूमिल हो रही है। इसी के चलते प्रीतम लोधी को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि फिलहाल इस मुद्दे पर किसी भी तरह की सार्वजनिक बयानबाजी न की जाए।

PunjabKesari

CM मोहन से मिलेगा IPS एसोसिएशन

विधायक के बयान से प्रशासनिक तौर पर भी नाराजगी देखने को मिल रही है। बीते कल मामले को लेकर भारतीय पुलिस सेवा संघ ने कड़ी आपत्ति जताई थी। एसोसिएशन के अध्यक्ष चंचल शेखर ने पत्र जारी कर कहा कि विधायक की टिप्पणियां न केवल एसडीओपी और उनके परिवार का अपमान हैं, बल्कि जनप्रतिनिधि के पद की गरिमा के भी खिलाफ हैं। इससे प्रशासनिक अधिकारियों के मनोबल पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। संघ ने विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की थी। इसी कड़ी में आज आईपीएस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात का समय मांगा है। कहा जा रहा है कि आईपीएस एसोसिएशन आज दोपहर सीएम मोहन यादव से मुलाकात करेंगे। जहां विधायक प्रीतम लोधी के बयान समेत पूरे मामले पर चर्चा होने की संभावना है।

भाजपा विधायक और एसडीओपी के बीच बढ़ी इस तकरार को लेकर भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई है। अनुशासन की बात करने वाली पार्टी के लिए यह बड़ी परीक्षा माना जा रहा है। अब देखना होगा कि संगठनात्मक मर्यादा से बाहर बयानबाजी करने वाले नेता पर पार्टी क्या एक्शन लेती है।

क्या क्या टिप्पणियां कर चुके प्रीतम लोधी

विधायक पुत्र दिनेश लोधी की थार कार से एक्सीडेंट के बाद पिछोर से विधायक प्रीतम लोधी ने करैरा एसडीओपी को धमकी देते हुए कहा था कि करेरा उनके डैडी की नहीं है। मामला यही नहीं रूका उन्होंने ऐलान तक कर दिया कि अगर जवाब नहीं आया तो वह 15 दिन के अल्टीमेटम के बाद SDOP के बंगले को गोबर से भर देंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!