MP में बड़े स्तर पर पुलिस विभाग में तबादले, आरक्षकों, प्रधान आरक्षकों के ट्रांसफर, पुलिस हेडक्वाटर से आदेश जारी

Edited By meena, Updated: 03 Sep, 2026 09:27 PM

transfers in the balaghat police department constables and head constables tran

मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले हुए हैं। इसको लेकर आदेश भी जारी हो गए हैं। प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने बालाघाट में पदस्थ आरक्षक, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक और प्रधान आरक्षकों के ट्रांसफर किए हैं...

डेस्क : मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले हुए हैं। इसको लेकर आदेश भी जारी हो गए हैं। प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने बालाघाट में पदस्थ आरक्षक, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक और प्रधान आरक्षकों के ट्रांसफर किए हैं। जानकारी के मुताबिक बालाघाट जिले में पदस्थ इन पुलिस कर्मचारियों को दूसरे  जिलों में तबादला  किया गया है। वहीं पुलिस मुख्यालय आदेश में साफ है कि यदि ट्रांसफर किये गए कर्मचारी का प्रमोशन हुआ है तो उसे उसी हिसाब से पद नाम और बैज क्रमांक दिया जायेगा।

तबादला सूची में  जहां 74 आरक्षक है वहीं 4 कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों के साथ ही एक प्रधान आरक्षक का नाम है। इनको बालाघाट से ट्रांसफर किया गया है। अब ये दूसरे जिलों में सेवाएं देगें।

जारी आदेश के मुताबिक, स्थानांतरण नीति में दिये गये निर्देशानुसार निर्धारित समयावधि में ट्रांसफर किये गए शासकीय सेवक को कार्यमुक्त किया जाना चाहिए। इसके साथ ही यदि शासकीय सेवक निलंबन में हो या सेवाकाल को 5 वर्ष पूरे नहीं हुए हैं, या किसी अपात्र की पदस्थापना गृह जिले में की गई है  तो उनको कार्यमुक्त न करते हुए पुलिस मुख्यालय को जानकारी दी जाये। इस तरह के आदेश जारी हुए हैं। लिहाजा ये एक बड़ा तबादला आदेश माना जा रहा है।

देखें सूची

PunjabKesari
PunjabKesari
PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!