भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बदलने की खबरों पर हाईकमान ने तोड़ी चुप्पी, बड़ी अपडेट आई सामने

Edited By meena, Updated: 01 Sep, 2026 01:41 PM

the party high command has denied reports regarding a change of the bjp state pr

छत्तीसगढ़ भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष बदलने की चर्चाएं चल रही है। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह हादसे के बाद अस्पताल में इलाजरत है। सोशल मीडिया पर प्रदेश...

रायपुर : छत्तीसगढ़ भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष बदलने की चर्चाएं चल रही है। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह हादसे के बाद अस्पताल में इलाजरत है। सोशल मीडिया पर प्रदेश अध्यक्ष बदलने की खबरें सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा ने इनका खंडन किया है। छत्तीसगढ़ भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष बदलने की खबरों को निराधार बताया है।

PunjabKesari

दरअसल, मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह एक सड़क हादसे में गंभीर घायल हो गए थे। उनकी सर्जरी हुई है और डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। ऐसे में संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रियता कम होने के चलते सोशल मीडिया में खबर आई की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बदल सकती है। लेकिन जैसे ही ये खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो भाजपा हाईकमान ने इनका खंडन किया और कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

छत्तीसगढ़ भाजपा ने अपने सोशल मीडिया अंकाउट से प्रदेश भाजपा मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही के नाम से एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें लिखा है- कई मीडिया संस्थानों में भाजपा के प्रदेश नेतृत्व को बदलने की खबरें चलाई गई है, जो निराधार है। ऐसा कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!