प्रदेश प्रभारी के स्वागत में जुटेगी भाजपा, 20 मंडल अध्यक्षों को एयरपोर्ट पर पांच हजार से अधिक कार्यकर्ता जुटाने के निर्देश

Edited By meena, Updated: 23 Oct, 2026 09:24 PM

bjp to hold a grand welcome for its chhattisgarh state in charge

दोनों नेताओं के स्वागत के लिए प्रदेश भाजपा संगठन ने व्यापक तैयारियां की हैं। माना विमानतल पर पांच हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि एक हजार भाजपा...

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नवनियुक्त छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी पहली बार 25 अक्टूबर की सुबह दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर अपने सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू के साथ आएंगी। दोनों नेताओं के स्वागत के लिए प्रदेश भाजपा संगठन ने व्यापक तैयारियां की हैं। माना विमानतल पर पांच हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि एक हजार भाजपा कार्यकर्ता मोटरसाइकिल रैली निकालकर प्रदेश प्रभारी का स्वागत करेंगे। भाजपा नेताओं से शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार, बाइक रैली माना विमानतल से कुशाभाऊ ठाकरे परिसर तक प्रदेश प्रभारी के वाहन के सामने चलेगी। इस दौरान मार्ग में भी विभिन्न स्थानों पर स्वागत की तैयारी की गई है। स्वागत कार्यक्रम की जिम्मेदारी रायपुर शहर जिला और ग्रामीण भाजपा संगठन को सौंपी गई है। करीब आठ माह बाद भाजपा को नया प्रदेश प्रभारी मिला है। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ही छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। स्मृति ईरानी ने रायपुर दौरे से पहले ही निर्देश दिया है कि उनके स्वागत में कहीं भी एक भी होडिर्ंग्स नहीं लगाए जाएं।

इसके बाद प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी तैयारी संबंधी बैठक में स्पष्ट किया कि शहर में स्वागत के लिए एक भी होर्डिंग नहीं लगेगी। हालांकि, माना विमानतल से कुशाभाऊ ठाकरे परिसर तक और शहर के अन्य हिस्सों में भाजपा के झंडे लगाए जाएंगे। प्रदेश प्रभारी के स्वागत को भव्य बनाने के लिए रायपुर के 20 मंडलों के अध्यक्षों को पांच हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को विमानतल तक लाने की जिम्मेदारी दी गई है। रायपुर नगर निगम और बीरगांव नगर निगम के पार्षद भी अपने समर्थकों के साथ स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा रायपुर जिले की आठ विधानसभाओं के भाजपा विधायकों के समर्थकों के भी बड़ी संख्या में पहुंचने की संभावना है। माना विमानतल पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश के कई मंत्री, विधायक, सांसद, भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न जिलों के पदाधिकारी तथा पाटर्ी के मोर्चा और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। श्रीमती ईरानी के इस दौरे को प्रदेश संगठन के साथ उनकी पहली महत्वपूर्ण मुलाकातों और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!