Edited By Vandana Khosla, Updated: 19 Oct, 2026 12:08 PM

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। जहां भाजपा नेता और पार्षद बंधु मौर्य पर जानलेवा हमला किया गया है। बताया गया कि पार्षद के सब्जी कारोबारी है। रविवार को तिफरा सब्जी मंडी में उनके साथ मारपीट की गई है।...
CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। जहां भाजपा नेता और पार्षद बंधु मौर्य पर जानलेवा हमला किया गया है। बताया गया कि पार्षद के सब्जी कारोबारी है। रविवार को तिफरा सब्जी मंडी में उनके साथ मारपीट की गई है। पुरानी रंजिश और व्यापारिक लेनदेन की वजह से विवाद हुआ था। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना तिफरा सब्जी मंडी में हुई है। जहां रविवार को दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने भाजपा पार्षद बंधु मौर्य के साथ मारपीट की गई। बताया गया कि पुरानी रंजिश और व्यापारिक लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू की गई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने सिरगिट्टी थाने में पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई।
एएसपी पंकज पटेल के मुताबिक दयालबंद निवासी बंधु मौर्य ने मारपीट की शिकायत करते हुए पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा है। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।