सिंगरौली में तेज रफ्तार एंबुलेंस का आतंक, एक घायल, हादसे के बाद चालक फरार

Edited By Himansh sharma, Updated: 09 Oct, 2026 01:32 PM

uncontrolled ambulance hits people in singrauli cctv footage emerges

सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार एंबुलेंस का कहर देखने को मिला, जहां सड़क किनारे खड़े लोगों को अनियंत्रित एंबुलेंस ने टक्कर मार दी

सिंगरौली (अंबुज तिवारी):  सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार एंबुलेंस का कहर देखने को मिला, जहां सड़क किनारे खड़े लोगों को अनियंत्रित एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जबकि घटना के बाद एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया।

घटना गुरुवार रात मोरवा के वार्ड क्रमांक 3 में सोनी गेस्ट हाउस के पास की है। जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार से आ रही एंबुलेंस मोड़ पर अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया।

घटना के बाद एंबुलेंस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मोरवा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, एंबुलेंस चालक के नशे की हालत में होने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की पड़ताल कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!