BJP नेत्री के फरार पति का पुलिस ने निकाला जुलूस, कॉलर पकड़ बाजार में घुमाया, पत्नी ने BJP विधायक पर लगाए फंसाने के आरोप!

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 04 Oct, 2026 08:03 PM

panna crime news amit jain arrested after one month

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के देवेंद्रनगर में कपड़ा दुकान पर हुए जानलेवा हमले के मामले में करीब एक महीने से फरार चल रहे आरोपी अमित जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को रायसेन टोल नाके से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का मेडिकल...

पन्ना (टाइगर खान): मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के देवेंद्रनगर में कपड़ा दुकान पर हुए जानलेवा हमले के मामले में करीब एक महीने से फरार चल रहे आरोपी अमित जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को रायसेन टोल नाके से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया और फिर पुलिस ने शहर में पैदल जुलूस निकालते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी अमित जैन के खिलाफ पहले से 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस कार्रवाई के बाद मामले ने अब Political Angle भी ले लिया है।

PunjabKesari , Panna News, Panna Crime News, Amit Jain Arrested, Amit Jain Panna, Amit Jain Arrest, Panna Attack Case, Panna 307 Case, Panna Crime Case, Amita Bagri, Amita Bagri News, BJP Leader Amita Bagri, Rajesh Verma MLA, Gunaur MLA Rajesh Verma

BJP नेत्री ने पुलिस और भाजपा विधायक पर लगाए आरोप
अमित जैन की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी और भाजपा नेत्री अमिता बागरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। वीडियो में उन्होंने पुलिस प्रशासन और स्थानीय गुन्नौर विधायक राजेश वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अमिता बागरी का दावा है कि पूरा मामला पारिवारिक और संपत्ति विवाद से जुड़ा था, लेकिन राजनीतिक रंजिश के चलते षड्यंत्र कर इसे धारा 307 के तहत जानलेवा हमले के मामले में बदल दिया गया। उन्होंने पुलिस पर अपने परिवार को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया।

PunjabKesari, Panna News, Panna Crime News, Amit Jain Arrested, Amit Jain Panna, Amit Jain Arrest, Panna Attack Case, Panna 307 Case, Panna Crime Case, Amita Bagri, Amita Bagri News, BJP Leader Amita Bagri, Rajesh Verma MLA, Gunaur MLA Rajesh Verma

पुलिस ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
वहीं देवेंद्रनगर थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव ने भाजपा नेत्री के सभी आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया है। पुलिस का कहना है कि अमित जैन के खिलाफ कार्रवाई पूरी तरह Legal Procedure के तहत की गई है और इसमें उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का भी पालन किया गया है। फिलहाल आरोपी अमित जैन को न्यायालय के आदेश के बाद Jail भेज दिया गया है। वहीं भाजपा नेत्री के आरोपों के बाद यह मामला अब Crime से लेकर Politics तक चर्चा में आ गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!