BJP विधायक ने खुद मिट्टी के दीपक बनाकर दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश, दीपावली पर स्थानीय कारीगरों से खरीदारी की अपील

Edited By Vandana Khosla, Updated: 31 Oct, 2026 02:00 PM

bjp mla promotes vocal for local by crafting earthen

उज्जैन (विशाल सिंह ठाकुर): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वॉकल फ़ॉर लोकल का संदेश धर्मनगरी उज्जैन में चरितार्थ होता दिखाई दे रहा है । यहां भाजपा के विधायक अनिल जैन बस्तियों में पहुंचे और अपने हाथों से मिट्टी के दीपक बनाएं व लोगों से आह्वान किया...

उज्जैन (विशाल सिंह ठाकुर): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वॉकल फ़ॉर लोकल का संदेश धर्मनगरी उज्जैन में चरितार्थ होता दिखाई दे रहा है । यहां भाजपा के विधायक अनिल जैन बस्तियों में पहुंचे और अपने हाथों से मिट्टी के दीपक बनाएं व लोगों से आह्वान किया कि वह दीपावली पर्व पर स्थानीय लोगो द्वारा बनाए गए मिट्टी के दीपक ही खरीदे।

PunjabKesari

यहां बता दें कि वॉकल फ़ॉर लोकल भारत सरकार द्वारा चलाया गया एक महत्वपूर्ण अभियान है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश के स्थानीय उत्पादों , कारीगरों, शिल्पकारों और छोटे उद्योगों को बढ़ावा देना है। इसी कड़ी में उज्जैन के भाजपा विधायक अनिल जैन अपनी विधानसभा की बस्तियों में पहुंचे और यहां मिट्टी के दीपक बना रही महिलाओं का उत्साह वर्धन किया। इस दौरान विधायक खुद जमीन पर बैठे और दीपक बनाने की पुरानी परंपरा से दीपक बनाएं। विधायक ने चाक (मशीन)पर मिट्टी लगाई और उसे घूमाकर दीपक बनाएं।

PunjabKesari

भाजपा विधायक अनिल जैन ने मीडिया से चर्चा में कहा कि वह उज्जैन के प्रजापत नगर में आए हैं जोकि उनकी ही विधानसभा क्षेत्र में आता है। यहां स्थानीय लोग बड़ी मात्रा में मिट्टी के दीपक बनाते हैं। इन्हीं लोगों का उत्साहवर्धन करने और शहर वासियों से अपील करने हम यहां आए हैं, कि वह मिट्टी के ही दीपक खरीदे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!