जबलपुर में बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी, अर्टिगा से भिड़ंत में 8 स्टूडेंट घायल

Edited By Himansh sharma, Updated: 01 Oct, 2026 02:12 PM

jabalpur school van accident 8 kids injured

शहर में गुरुवार को बच्चों को स्कूल से घर लेकर जा रही एक वैन हादसे का शिकार हो गई। संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के गढ़ा रोड पर स्कूल वैन और अर्टिगा कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।

जबलपुर। शहर में गुरुवार को बच्चों को स्कूल से घर लेकर जा रही एक वैन हादसे का शिकार हो गई। संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के गढ़ा रोड पर स्कूल वैन और अर्टिगा कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद वैन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में वैन में सवार 8 बच्चों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। सभी को उपचार के लिए जबलपुर के मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। घटना धनवंतरी नगर चौकी क्षेत्र में हुई। टक्कर के बाद सड़क पर अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पलटी हुई वैन से बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस को घटना की सूचना दी गई। कुछ ही देर में 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को अस्पताल भेजा गया।

छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने निकली थी वैन

बताया जा रहा है कि ब्रिटिश स्कूल की वैन स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को उनके घर पहुंचाने के लिए निकली थी। वैन बच्चों को लेकर संजीवनी नगर इलाके से गढ़ा रोड होते हुए धनवंतरी नगर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही अर्टिगा कार से उसकी टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों वाहनों की भिड़ंत इतनी तेज थी कि स्कूल वैन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग बच्चों की मदद के लिए आगे आए।

PunjabKesariपुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

घटना की जानकारी मिलने पर संजीवनी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का जायजा लेने के साथ दोनों वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई। हादसे के कारणों को लेकर फिलहाल जांच जारी है।

प्रारंभिक जानकारी में अर्टिगा कार की रफ्तार अधिक होने की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस ने हादसे की वास्तविक वजह की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद किए जाने की बात कही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी ली जा रही है।

बच्चों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

स्कूल वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बच्चों को स्कूल से घर ले जाने वाले वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस दोनों वाहनों के दस्तावेजों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल घायल बच्चों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है। बच्चों को कितनी चोटें आई हैं और उनकी स्थिति कैसी है, इसे लेकर विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस की जांच के बाद ही हादसे की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!