बड़ा हादसा टला: यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस रेलिंग पर चढ़ी! 20 से अधिक लोग थे सवार, मची अफरा-तफरी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 Sep, 2026 03:08 PM

major accident averted speeding bus packed with

दुर्ग: छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले की सीमा से लगे खारुन नदी पुल पर एक यात्री बस के अनियंत्रित होकर रेलिंग पर चढ़ जाने से बड़ा हादसा टल गया। बस में सवार 20 से ज्यादा यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पायल बस रायपुर से दुर्ग की ओर आ...

दुर्ग: छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले की सीमा से लगे खारुन नदी पुल पर एक यात्री बस के अनियंत्रित होकर रेलिंग पर चढ़ जाने से बड़ा हादसा टल गया। बस में सवार 20 से ज्यादा यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पायल बस रायपुर से दुर्ग की ओर आ रही थी। खारुन नदी पुल पर पहुंचने के दौरान तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराने के बाद पुल की रेलिंग पर जा चढ़ी। बस का अगला हिस्सा रेलिंग पर अटक गया।

गनीमत रही कि बस रेलिंग तोड़कर नदी में नहीं गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस रायपुर की ओर से दुर्ग जा रही थी। खारुन पुल पर पहुंचते ही चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस सड़क के किनारे की ओर चली गई और डिवाइडर से टकराकर उसका अगला हिस्सा रेलिंग पर चढ़ गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। घटना में बस में सवार सभी 20 से ज्यादा यात्री सुरक्षित बताए गए हैं। बस के पुल पर फंस जाने से रायपुर-दुर्ग मार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ और वाहनों की लंबी कतार लग गई।

इस मार्ग से प्रतिदिन करीब डेढ़ लाख वाहनों की आवाजाही होती है। इस बीच हादसा दुर्ग और रायपुर जिले की सीमा पर होने के कारण पुलिस कार्रवाई को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। दोनों जिलों की पुलिस की ओर से कारर्वाई की जिम्मेदारी एक-दूसरे के क्षेत्राधिकार में होने की बात कही जा रही है। शुक्रवार शाम तक मामले में न तो एफआईआर दर्ज होने और न ही हादसे के कारणों की जांच शुरू किए जाने की जानकारी सामने आई थी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!