MP में 18, 19, 20 और 21 सितंबर तक मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, तेज आंधी और बारिश मचाएगी तांडव; बिजली भी गिरेगी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 Sep, 2026 12:03 PM

the meteorological department has issued a major warning for mp for september 18

भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 21 सिंतबर तक चेतावनी जारी की गई है। राज्य में तेज आंधी और बारिश की आशंका जताई गई है। इसी के साथ ही बिजली गिरने के आसार भी है। हांलाकि, इसके बाद यानी 22 सितंबर से...

भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 21 सिंतबर तक चेतावनी जारी की गई है। राज्य में तेज आंधी और बारिश की आशंका जताई गई है। इसी के साथ ही बिजली गिरने के आसार भी है। हांलाकि, इसके बाद यानी 22 सितंबर से प्रदेशभर में लोगों को बारिश से निजात मिलेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार, 18 और 19 सितंबर को मध्यप्रदेश में तेज बारिश हो सकती है। जबकि 20 सितंबर को प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन, कुछ जिलों में तेज बारिश और गरज-चमक के आसार है। वहीं, 21 सितंबर से प्रदेश में एक मजबूत वेदर सिस्टम एक्टिव हो सकता है। इसके चलते कई जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई गई है। गुरुवार को प्रदेश में मौसम की बात करें तो राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में तेज बारिश देखने को मिली।

कई जगहों पर काले बादल छाए रहने की वजह से दिन के समय ही अंधेरा हो गया। ऐसे में वाहन चालकों को हेडलाइट जलानी पड़ी। ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। इसी क्रम में राज्य के ग्वालियर में भी शाम को बारिश हुई। जिससे लोगों को गरमी से राहत मिली। राज्य में 21 सितंबर तक लगभग मौसम इसी तरह रहने वाला है। तेज आंधी, गरज-चमक और बिजली कड़कने जैसी गतिविधियां देखने को मिल सकती है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!