Edited By Vandana Khosla, Updated: 01 Oct, 2026 10:07 AM

भोपालः मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई लगभग तय हो चुकी है। राज्य के कई जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है। दोपहर के समय अच्छी धूप खिलने से लोगों को गर्मी महसूस हो रही है। इसके चलते तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, शाम के समय हल्की ठंड की वजह से...
भोपालः मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई लगभग तय हो चुकी है। राज्य के कई जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है। दोपहर के समय अच्छी धूप खिलने से लोगों को गर्मी महसूस हो रही है। इसके चलते तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, शाम के समय हल्की ठंड की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा भविष्यवाणी की है। 8 जिलों में बारिश की आशंका जताई है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, गुरूवार को राज्य के 8 जिलों में बारिश की आशंका जताई गई है। जिसमें मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट शामिल है। इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। तेज आंधी और गरज-चमक का कोई अलर्ट नहीं है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, सागर और जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम लगभग साफ रहने और तेज धूप निकलने का अनुमान है।
मौसम विशेषज्ञ अरुण शर्मा ने बताया कि अगले 2 से 3 दिन में मानसून प्रदेश से लौटने की संभावना है। इस दौरान कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है, फिलहाल भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। वहीं, राज्य में दिन के समय लोगों को गर्मी का एहसास होगा। जबकि शाम के वक्त नमी की वजह से हल्की ठंड महसूस होगी। ऐसे में लोगों को सेहत संबंधी कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है।