राज्य में अगले 24 घंटें भारी! 30 जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी, बिजली भी गिरेगी; रहें सावधान

Edited By Vandana Khosla, Updated: 21 Sep, 2026 12:23 PM

critical 24 hours ahead for the state warning issued for strong storms and

रायपुरः बंगाल की खाड़ी में बने कम -दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज रायपुर समेत प्रदेश के 30 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और अचानक तेज हवा चलने की संभावना जताई है। इस...

रायपुरः बंगाल की खाड़ी में बने कम -दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज रायपुर समेत प्रदेश के 30 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और अचानक तेज हवा चलने की संभावना जताई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, जबकि एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। बारिश के दौरान गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर एरिया के आगे बढ़ने के कारण अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं। इसका असर विशेष रूप से दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में देखने को मिल सकता है। इस बीच जांजगीर-चांपा जिले में बीते शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई।

बलौदा क्षेत्र के महुदा गांव में शाम के समय ग्रामीण बाड़ी में काम कर रहे थे। अचानक मौसम बदलने और बारिश शुरू होने पर छह लोग बचने के लिए एक झोपड़ी में चले गए। इसी दौरान वे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बलौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद नरेश खेरवार (24), राम भरोस पटेल (32) और तुलसी राम पटेल (51) को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, अंजू पटेल (26), दुलारा बाई (46) और बैशाखू खेरवार (32) घायल हुए हैं। तीनों का उपचार जारी है। इसी जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में सीसीआई प्लांट के पास आकाशीय बिजली गिरने से ग्रामीण दूज राम जाटवार (55) की मौत हो गई। प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कई स्थानों पर अच्छी बारिश दर्ज की गई। बालोद में सर्वाधिक 70 मिमी बारिश हुई। कवर्धा में 60 मिमी, कांकेर में 60 मिमी, सुकमा में 50 मिमी, जगदलपुर में 40 मिमी, मल्हारकोटा में 40 मिमी और अंबिकापुर में 40 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इसके अलावा पेंड्रा रोड, कुसमी, कोटा, तखतपुर, भाटापारा, डोंगरगढ़, कांकेर, बेमेतरा, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, अकलतरा, अंबिकापुर, रायपुर और आसपास के कई क्षेत्रों में भी बारिश हुई। राजधानी रायपुर में सोमवार को बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना को देखते हुए निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने की आशंका जताई है। गरज-चमक के दौरान आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। लोगों को बारिश और बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान, पेड़ के नीचे तथा बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर एरिया के आगे बढ़ने के साथ प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है और दक्षिण तथा मध्य छत्तीसगढ़ में इसकी गतिविधियां अधिक देखने को मिल सकती हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!