MP में 9, 10, 11, 12 और 13 सितंबर तक मौसम विभाग की भविष्यवाणी! कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली भी गिरेगी; रहें सावधान

Edited By Vandana Khosla, Updated: 07 Sep, 2026 12:15 PM

weather department forecast for mp from september 9 to 13

भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिली। नदियां-नाले उफान पर है। रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले चार दिन के लिए ताजा भविष्यवाणी की है।...

भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिली। नदियां-नाले उफान पर है। रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले चार दिन के लिए ताजा भविष्यवाणी की है। सोमवार को राज्य के 6 जिलों में अधिक भारी का अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य कई जिलों में भी बारिश की आशंका जताई गई है। इस दौरान गरज-चमक, तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी आशंका है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को राज्य के 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, इंदौर, धार, उज्जैन, ग्वालियर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, सागर, दमोह समेत कई जिलों में कहीं-कहीं तेज और हल्की बारिश का अनुमान है। इन जिलों में बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। राज्य में अगले चार दिन तक मौसम लगभग इसी तरह रहने वाला है। प्रदेश में कई जिलों में 10,  11, 12 और 13 सितंबर तक हल्की से मध्य बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम निभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 9 और 10 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की आशंका जताई गई है। जबकि 11 और 12 सितंबर को राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, हालांकि भारी बारिश की चेतावनी फिलहाल कम, पर छिटपुट गतिविधियां जारी रहेंगी। वहीं, 13 सितंबर को मौसम का मिजाज सामान्य रहने तथा कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बौछारें पड़ने का अनुमान है।

प्रशासन ने की लोगों को सतर्क रहने की अपील
लोगों से अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील  
बारिश, आंधी-तूफान के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें
आकाशीय बिजली गिरने के दौरान खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभों से दूर रहें
मौसम के अपडेट पर पल-पल नजर बनाए रखें


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!