21, 22, 23, 24 और 25 अक्टूबर तक मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी! 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट नहीं; तापमान में होगी गिरावट

Edited By Vandana Khosla, Updated: 21 Oct, 2026 11:28 AM

the meteorological department has issued a forecast for october 21 22 23 24

रायपुरः छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान प्रदेश में बारिश के आसार नहीं हैं और फिलहाल किसी तरह की चेतावनी भी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव का अनुमान...

रायपुरः छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान प्रदेश में बारिश के आसार नहीं हैं और फिलहाल किसी तरह की चेतावनी भी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव का अनुमान नहीं है, जबकि इसके बाद रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे रात के समय हल्की ठंड का अहसास बढ़ सकता है।

मौसम विभाग से बुधवार को मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम साफ रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज भी प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। अगले पांच दिनों तक बारिश की कोई आसार नहीं है।

तापमान के मामले में शुरुआती दो दिनों तक रात के पारे में खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इससे पहले 20 अक्टूबर को रायपुर में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। प्रदेश के तापमान संबंधी आंकड़ों के अनुसार, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। दूसरी ओर, रायपुर में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक दर्ज किया गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!