Edited By Vandana Khosla, Updated: 19 Oct, 2026 01:09 PM

भोपालः मध्यप्रदेश में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। राज्य के कई जिलों में बारिश देखने को मिली। जबकि कुछ इलाको में दिन के समय धूप खिलने से गर्मी महसूस की गई। वहीं, रात में ठंड की वजह से तापमान गिरा है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया...
भोपालः मध्यप्रदेश में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। राज्य के कई जिलों में बारिश देखने को मिली। जबकि कुछ इलाको में दिन के समय धूप खिलने से गर्मी महसूस की गई। वहीं, रात में ठंड की वजह से तापमान गिरा है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। सोमवार को राज्य के 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों का सावधान रहने की अपील की गई है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज यानी सोमवार को राज्य के 15 जिलों में मौसम की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान भोपाल, उज्जैन, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, सीहोर, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर और दमोह में बारिश की आशंका जताई गई है। साथ ही गरज-चमक व आंधी का अलर्ट है। वहीं, कल यानी 20 अक्टूबर को इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, हरदा और बैतूल में भी बारिश के आसार है।
वहीं, 21 और 22 अक्टूबर के मौसम की बात करें तो पश्चिमी मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। जबकि पूर्वी मध्यप्रदेश में मौसम साफ रहने और धूप निकलने की संभावना है। रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश देखने को मिली। बता दें कि खराब मौसम के चलते दशहरा पर्व की तैयारियां प्रभावित हो रही है। मौसम विभाग ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।