MP में 12, 13, 14 और 15 सितंबर तक मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी! आज 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रहें सावधान

Edited By Vandana Khosla, Updated: 12 Sep, 2026 10:50 AM

major weather forecast for mp from september 12 to 15

भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हुई। राजधानी भोपाल समेत कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश देखने को मिली। इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत का एहसास हुआ। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा...

भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हुई। राजधानी भोपाल समेत कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश देखने को मिली। इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत का एहसास हुआ। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। शनिवार को राज्य के करीब 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिन के लिए मौसम की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को राज्य के करीब 15 जिलों में चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान उज्जैन, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, देवास, हरदा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट और छतरपुर में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं भोपाल, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, आलीराजपुर, बुरहानपुर, झाबुआ, नीमच, मंदसौर, शाजापुर, रतलाम और बैतूल समेत कई जिलों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है। जबकि जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडोरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया समेत अन्य जिलों में भी बारिश के आसार हैं। राज्य में 13, 14 और 15 सितंबर तक मौसम लगभग इसी तरह रहने वाला है।

लोगों को खराब मौसम में सावधानी बरतने की अपील
1. गरज-चमक के दौरान घर में रहें। पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।
2. बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए खेतों में काम करने से बचें
3. आंधी-तूफान के दौरान खुले मैदानों और खेतों में काम करने से बचें
4. वाहन चलाते समय स्पीड हल्की रखें और स्टीयरिंग पर मजबूत पकड़ बनाए रखें
5. खराब मौसम में बच्चों व बुजुर्गों का विशेषकर ध्यान रखें

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!