Edited By Vandana Khosla, Updated: 02 Oct, 2026 11:23 AM

भोपालः मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। इसके बाद 5 अक्टूबर को एमपी के पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों में बारिश की...
भोपालः मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। इसके बाद 5 अक्टूबर को एमपी के पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों में बारिश की आशंका जताई गई है। इसके चलते तामपान में गिरावट होगी। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में अगले 72 घंटे बाद मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा। प्रदेश के पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिसमें पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, सीधी, सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर शामिल हैं। इन सभी जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अगले तीन दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। दिन के समय धूप खिलने से लोगों को गर्मी का एहसास होगा।
वहीं, राज्य में मानसून की विदाई लगभग पूरी तरह हो चुकी है। प्रदेशभर में आसमान साफ रहने लगेगा। इसका असर तापमान पर भी दिखेगा। अक्टूबर में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है, जबकि रात में ठंडक बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर प्रदेश में मौसम के बदलाव का महीना रहता है। इस दौरान बारिश का असर घटने के साथ दिन में गर्मी और रात में ठंड बढ़ने का अनुमान है।