स्लीपर AC बस में लगी भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले, बस कंपनी मालिक कांग्रेस पदाधिकारी

Edited By meena, Updated: 24 Sep, 2026 04:54 PM

the owner of the bus involved in the fire incident in greater noida has turned o

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे दिल्ली से महोबा जा रही स्लीपर AC बस में भीषण आग लग गई। हादसे में 9 यात्रियों की मौत हो गई...

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे दिल्ली से महोबा जा रही स्लीपर AC बस में भीषण आग लग गई। हादसे में 9 यात्रियों की मौत हो गई। मृतकों में 8 पुरुष और एक महिला शामिल हैं। बस में करीब 35 यात्री सवार थे, जिनमें से 20 यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कई यात्रियों ने खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर कूदकर जान बचाई। इस बस का मालिक मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले का रहने वाला है और कांग्रेस नेता है।

PunjabKesari

सो रहे थे यात्री, अचानक बस में भर गया धुंआ

बताया गया कि हादसे के समय ज्यादातर यात्री सो रहे थे। अचानक बस के अंदर धुआं भरने लगा और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैलने के कारण कई यात्रियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। कुछ यात्रियों ने खिड़कियों के शीशे तोड़े और बस से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार के अनुसार, शुरुआती जांच में AC में स्पार्क या ब्लास्ट के बाद इंजन में आग लगने की आशंका सामने आई है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

5 फायर टेंडर पहुंचे, 45 मिनट में बुझी आग

हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद फायरकर्मियों ने बस के पिछले हिस्से को काटकर अंदर प्रवेश किया और एक-एक कर शवों को बाहर निकाला। रेस्क्यू और शवों को निकालने की कार्रवाई करीब दो घंटे तक चली। आग की वजह से शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके चलते मृतकों की पहचान में परेशानी आ रही है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मृतकों की पहचान की प्रक्रिया में जुटी हैं।

PunjabKesari

दिल्ली से रात 9.30 बजे महोबा के लिए निकली थी बस

जानकारी के मुताबिक, राजकल्पना की यह बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से रात करीब 9.30 बजे महोबा के लिए रवाना हुई थी। हादसा जेवर एयरपोर्ट से करीब 500 मीटर दूर हुआ। घटना के बाद बस संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

राठ में चालक-परिचालक के खिलाफ केस

राठ के खुशीपुरा मोहल्ला निवासी सुनील पुत्र बद्री ने गौतमबुद्ध नगर में बस चालक और परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यात्रियों को पहले ही बस में आग लगने की आशंका महसूस हो गई थी। यात्रियों ने चालक से बस रोकने के लिए कहा, लेकिन आरोप है कि चालक ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद बस में आग लग गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari

छतरपुर कार्यालय में कर्मचारी ने जानकारी देने से किया इनकार

हादसे के बाद छतरपुर में राजकल्पना बस के कार्यालय पहुंचकर जानकारी लेने पर कर्मचारी बलभद्र राय ने विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि दुर्घटनाग्रस्त बस महोबा से संचालित होती थी और संबंधित कार्यालय बंद है। उन्होंने बताया कि हादसे की रिपोर्ट राठ, जिला हमीरपुर में की गई है और बाकी जानकारी महोबा से मिल सकती है।

कर्मचारी के मुताबिक, छतरपुर से करीब चार बसें दिल्ली के लिए संचालित होती हैं। वहीं दिल्ली से पूरे देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए राजकल्पना की करीब 100 बसें संचालित होने की जानकारी बताई गई है। हादसे के बाद अब बसों की सुरक्षा और संचालन व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

कंपनी मालिक कांग्रेस का पदाधिकारी, छतरपुर ज़िला उपाध्यक्ष

बता दें कि "राज कल्पना बस कंपनी" का मालिक राजकुमार शर्मा छतरपुर जिले के गुलगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है जो कि छतरपुर जिला कांग्रेस में पदाधिकारी "कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष" भी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!