खंडवा बस स्टैंड के खूनी संघर्ष में घायल किशन गुप्ता की मौत, विधायक कंचन तनवे पर फूटा परिजनों का गुस्सा, जमकर काटा बवाल

Edited By meena, Updated: 29 Sep, 2026 09:47 PM

kishan gupta injured in the bloody clash at the khandwa bus stand has succumbe

मध्य प्रदेश के खंडवा में नया बस स्टैंड पर सोमवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल किशन गुप्ता ने...

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी) : मध्य प्रदेश के खंडवा में नया बस स्टैंड पर सोमवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल किशन गुप्ता ने मंगलवार शाम करीब 4 बजे जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। किशन की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और परिचित अस्पताल पहुंच गए। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और करीब चार घंटे तक अस्पताल परिसर में हंगामा चलता रहा। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर स्थिति को संभाला।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि करीब चार दिन पहले गुप्ता परिवार के एक युवक के साथ यादव परिवार के कुछ लोगों ने मारपीट की थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। सोमवार शाम नया बस स्टैंड पर हर्षल यादव और गुप्ता परिवार की ओर से किशन गुप्ता व संदीप वाघ का आमना-सामना हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और धारदार हथियार चले।

PunjabKesari

संघर्ष में हर्षल यादव के गले की वोकल कॉर्ड कटने की बात सामने आई है, जबकि पार्षद विजय यादव की दो उंगलियां भी घायल हुईं। वहीं किशन के दोनों पैरों, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई थीं। हर्षल को उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया, जहां उसकी सर्जरी की गई।

PunjabKesari

किशन की मौत के बाद उसके परिजनों ने विधायक कंचन मुकेश तनवे के खिलाफ नाराजगी जताई। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद अस्पताल पहुंचीं विधायक का रुख एक पक्ष के प्रति अधिक दिखाई दिया और पुलिस कार्रवाई में भी पक्षपात का आरोप लगाया गया। हालांकि पुलिस ने इन आरोपों के बीच स्पष्ट किया कि दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और पुलिस निष्पक्ष तरीके से काम कर रही है। हंगामे की सूचना पर सीएसपी अभिनव वारंगे, सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सहित पदमनगर, मोघट और कोतवाली थाना पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!